टीकादास धाम में 17 जून से हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव, संवाददाता। माखी के टीकादास धाम में 17 जून से हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

टीकादास धाम में 17 जून से हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ

उन्नाव, संवाददाता। माखी के टीकादास धाम में 17 जून से हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ होग, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्त हवन में आहुतियां डालेंगे। 23 जून तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में सुबह नवग्रह व देव पूजन का कार्यक्रम होगा। वहीं दोपहर से शाम में हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। महायज्ञ कार्यक्रम मंदिर के मंहत बृजेशपुरी महराज के निर्देशन में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यजमान बनकर लोक कल्याण के लिए पूजन में शामिल होते हैं। अंतिम दिन भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।