Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsGrand Sai Baba Procession in Unnao Faces Traffic Chaos
साईं शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा

साईं शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में 15वीं विशाल श्रीसाईं बाबा शोभायात्रा का आयोजन हुआ। भक्तों ने भक्ति भाव से यात्रा में भाग लिया, जिसमें आतिशबाजी और भंडारे का आयोजन किया गया। हालांकि, यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Jan 14, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। शहर के भरत मिलाप से 15 वीं विशाल श्रीसाईं बाबा शोभायात्रा हर्षोल्लास के शहर के मार्गो पर भ्रमण करते हुए लोकनगर साईंपुरम मोहल्ला स्थिति साईं मंदिर पहुंची। यात्रा दौरान भक्तों ने आतिशबाजी के साथ बैंडबाजों की धुनों पर जमकर नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे। श्रीसाईं शोभा समिति के पीले कपड़े पहने पदाधिकारी यात्रा की देखरेख में जुटे नजर आए। ट्रैक्टर व लोडर पर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति के साथ भक्तों ने भगवान को पालकी में विराजमान कर यात्रा में शामिल किया। श्रीसाईं दरबार मंदिर सेवा समिति की ओर से यात्रा दौरान श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति की धारा में बह रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जगह जगह भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। श्रीसाईं दरबार मंदिर सेवा समिति की ओर से शहर के मोहल्ला भरत मिलाप से साईं शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ झांकियां लोकनगर चौराहा रोड साईपुरम में साई दरबार मंदिर में साईं मंदिर में समापन हुआ। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पूजन अर्चन किया गया। शोभायात्रा दौरान भक्तों ने झांकी यात्रा निकाली। यात्रा दौरान भक्त भजनों की धुन पर खूब थिरक रहे थे। जिससे शोभायात्रा के दौरान मार्गो पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आ रहा था। अनेक बैंड पार्टियों के लोग शोभायात्रा के साथ भगवान साई के भजन व गीत की धुने बजाते चल रहे थे। धुनों पर साईं भक्त महिला, पुरुष और बच्चे नृत्य कर रहे थे। जगह जगह साईं भक्तों ने प्रसाद का वितरण करने के लिए स्टॉल भी लगा रख थे। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। देर शाम जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शोभायात्रा दौरान यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त बुधवार को निकली साई शोभायात्रा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। ट्रैफिक पुलिस से यात्रा को लेकर पहले से कोई तैयारी न किए जाने से मुख्य मार्गो पर जाम लगा रहा है। जाम में सैकड़ों की संख्या में वाहन कतार लगाए खड़े रहे। यात्रा दौरान ओवरब्रिज पर काफी देर तक एम्बुलेंस भी फंसी रही है। छोटा चौराहा से शोभायात्रा के मुड़ने के बाद यातायात बहाल हो सका।