अधिशासी अधिकारी ने कब्जेदार पर दर्ज कराया केस

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - पुरवा, संवाददाता। नोटिस के बावजूद सरकारी भूमि से कब्जा न हटाने के बाद तहसील

अधिशासी अधिकारी ने कब्जेदार पर दर्ज कराया केस

पुरवा, संवाददाता। नोटिस के बावजूद सरकारी भूमि से कब्जा न हटाने के बाद तहसील प्रशासन ने कब्जा ध्वस्त कर दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी ने अवैध कब्जेदार के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार सरकारी अभिलेखों में बतौर ऊसर दर्ज भूमि सं 167 रकबा 0.063, 0.152 व 0.0063 हेक्टेयर स्थानीय कस्बा भवानी क्षेत्र में स्थित है। जिसमें कस्बे के राजा बाजार मोहल्ला के बब्लू पुत्र बाबूलाल ने अवैध तरीके से भूमि कब्जाने को जबरन पिलर व दीवार बना ली। जिसे अवैध पाए जाने पर राजस्व विभाग ने रुकवा दिया था। जिसे नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर खुद निर्माण कार्य हटवाने को आदेशित किया गया था।

वहीं नोटिस अवधि में अवैध निर्माण न हटवाए जाने पर 9 अप्रैल को एसडीएम के निर्देश पर पक्का बाउण्ड्रीवाल व पिलर हटवाया गया था। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।