राहत ..अब खत्म हुआ 10 मिनट का टेंशन

Jan 14, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव में गिग वर्कर्स ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया, जिसने 10 मिनट की डिलीवरी बाध्यता को समाप्त कर दिया है। इस निर्णय से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा। गिग वर्कर्स ने कहा कि अब वे सुरक्षित तरीके से काम कर सकेंगे और कंपनी के दबाव से मुक्त होंगे।

राहत ..अब खत्म हुआ 10 मिनट का टेंशन

उन्नाव। ऑर्डर मिलते ही टाइमर शुरू हो जाता था। ट्रैफिक हो या बारिश, डर रहता था कि देर हुई तो रेटिंग और कमाई दोनों घट जाएंगी। कंपनी का दबाव बहुत होता था। अब हमारे पास सरकार का नियम है, जिससे बात रख सकते हैं। यह कहना है 10 मिनट में डिलीवरी की बाध्यता को खत्म होने पर गिग वर्कर्स का। सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा, हमारे हित में बड़ा और राहत भरा फैसला हुआ। लंबे समय से तेज डिलीवरी के दबाव, बढ़ते सड़क हादसों और मानसिक तनाव को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच सरकार का यह कदम राहत की सांस है।

10 मिनट की समय सीमा असुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए मजबूर कर रही थी। यह दबाव अक्सर हादसों का कारण भी बनता था। एक बाइक राइडर ने कहा कि 10 मिनट बचाने के चक्कर में कई साथी हादसे का शिकार हुए। बोले, यह फैसला हमारी जान बचाएगा। अब सुरक्षा के साथ ही मानसिक दबाव भी नहीं रहेगा। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के बजाए पालन कर अपने काम को अनजाम दे सकेंगे। कोट: -10 मिनट का टाइमर चलते ही दिल की धड़कन तेज़ हो जाती थी। अब कम से कम यह डर नहीं रहेगा कि देर हुई तो रेटिंग कट जाएगी। फैसले से राहत मिली। प्रशांत जायसवाल -हम भी इंसान हैं। ट्रैफिक, बारिश सब कुछ हमारे कंट्रोल में नहीं होता। सरकार ने हमारी परेशानी समझी है। इसके लिए सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद। हिमांशू द्विवेदी -कई बार एक्सीडेंट सिर्फ टाइम बचाने के चक्कर में होते थे। यहां तक ट्रैफिक नियमों को तोड़ना पड़ता था। यह फैसला हमारी जान बचा सकता है। पुष्पेन्द्र -कंपनियों का दबाव बहुत होता था। अब हमारे पास कहने के लिए सरकार का फैसला है। मानसिक तनाव बहुत कम होगा। काम का माहौल थोड़ा इंसानी बनेगा। प्रेम चन्द्र

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।