Unnao News: जिला बदर घर में छिपा बैठा था, पुलिस ने दबोचा

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: उन्नाव में जिला बदर किए जाने के बावजूद आरोपी शिवम धानुक को गंगाघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर में छापा मारकर उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान और टीम ने कार्रवाई की।

जिला बदर घर में छिपा बैठा था, पुलिस ने दबोचा
जिला बदर घर में छिपा बैठा था, पुलिस ने दबोचा

Unnao News: उन्नाव। जिला बदर किए जाने के बावजूद इलाके में रहकर कानून को ठेंगा दिखा रहे आरोपी को गंगाघाट पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने छापा मारकर जिला बदर अभियुक्त शिवम धानुक उर्फ शुभम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ गश्त और कार्रवाई पर थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर सीताराम कॉलोनी, रेलवे पुल के नीचे स्थित घर पर दबिश दी गई। यहां जिला बदर अभियुक्त शिवम धानुक उर्फ शुभम (25) पुत्र श्याम मिस्त्री निवासी सीताराम कॉलोनी गंगाघाट को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में मौजूद रहने पर आरोपी के खिलाफ थाना गंगाघाट में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान के साथ कांस्टेबल भूपेन्द्र और कांस्टेबल जितेन्द्र शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: जिला बदर घर में छिपा बैठा था, पुलिस ने दबोचा