अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, उन्नाव में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन के लिए जिला खेल कार्यालय ने निःशुल्क योग प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया। योग शक्ति साधना केंद्र में योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी गई। आगामी सत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। जनता से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, उन्नाव में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन और जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय उन्नाव द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को योग शक्ति साधना केंद्र, उन्नाव में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्होंने बताया कि आगामी प्रशिक्षण सत्र आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम, उन्नाव में सायं 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 18 जून को प्रातः 6 बजे विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन होगा।

प्रशिक्षण का संचालन योग शक्ति साधना केंद्र की प्रशिक्षित योग शिक्षिका सुश्री प्रीति द्वारा किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी जाएगी। जिला खेल कार्यालय ने खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा है कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao Newsअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, उन्नाव में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू