61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे
Apr 07, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News - उन्नाव। संवाददाता 61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे

उन्नाव। 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को मियागंज ब्लॉक के वीरूगढ़ी गांव में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोग के उच्च जोखिम की श्रेणी में शामिल 61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे किया गया। उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले, एचआईवी/एड्स से पड़ित, कुपोषित और तंबाकू/शराब का अधिक सेवन करने वाले व्यक्तियों में क्षय रोग की संभावना अधिक होती है। ऐसे में लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना आना और वजन कम होने पर लोगों को जांच कराने का परामर्श दिया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


