कार्यशाला में खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

Feb 13, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में खाद्य विभाग ने व्यापारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें खाद्य सुरक्षा के मानकों और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। सहायक आयुक्त ने त्योहारों के दौरान सुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री के निर्देश दिए। व्यापारियों को मिलावटी पदार्थों की सूचना देने की भी सलाह दी गई।

कार्यशाला में खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

उन्नाव। कार्यशाला कर फ़ूड विभाग ने सेफ्टी के कई बिंदुओं पर चर्चा की। यहां आधा सैकड़ा की संख्या में मौजूद व्यापारियों को सहायक आयुक्त खाद्य व मौजूद एमएसओ ने प्रशिक्षण भी दिया। स्वच्छता बनाए रखने की गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया। शुक्रवार को शहर के एक होटल में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से कार्यशाला का किया गया। इसमें खाद्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण व जानकारी दी गई। प्रशिक्षक दीवा मजहर ने खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मानकों, रंग व सिल्वर वर्क के प्रयोग से बचाव, किचन में स्वच्छता बनाए रखने की गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने आगामी त्योहारों में कारोबारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक मात्रा में खाद्य सामग्री जैसे मिठाई आदि बनाकर लंबे समय तक एकत्रित न करने और रंगीन कचरी की बिक्री से बचने की हिदायत दी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों ने सवाल भी किए। जिनका जवाब दिया गया। उन्होंने कहां की कही कोई मिलावटी पदार्थ बिकने की सूचना मिले तो वह तत्काल सूचित करें। इस मौके पर एफएसओ पल्लवी, उपासना साह, आकांक्षा, राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा, अनिल कुमार कटियार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।