मवेशी के हमले से मासूम जख्मी, हालत नाजुक

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

चकलवंशी, संवाददाता। ननिहाल आई पांच साल की मासूम बच्ची पर बुधवार शाम मवेशी ने

मवेशी के हमले से मासूम जख्मी, हालत नाजुक

चकलवंशी, संवाददाता। ननिहाल आई पांच साल की मासूम बच्ची पर बुधवार शाम मवेशी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। माखी थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव के रहने वाले बबलू की पत्नी रेशमी अपनी पांच वर्षीय बेटी मानवी को साथ लेकर मंगलवार मायका आसीवन थानाक्षेत्र के कूरेमऊ गांव आई। बुधवार शाम अन्य बच्चों के साथ मानवी अपने नाना संतोष के बाग गई थी, जहां पर मवेशी घास चर रहे थे। अचानक मवेशी के मानवी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी बच्ची को मियागंज अस्पताल ले गए।

यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।