आग लगने से फसल जलकर हुई राख

Apr 07, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - औरास के बर्रा गांव में श्यामलाल के 2 बीघे गेहूं के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई बीड़ी से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक 10 बिसुवा फसल जलकर राख हो गई।

आग लगने से फसल जलकर हुई राख

औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन के किनारे स्थिति इनायतपुर बर्रा गांव निवासी श्यामलाल पुत्र जयराम के 2 बीघे गेहूं के खेत में मंगलवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति से बीड़ी पीकर फेंकने से फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख किसानों के होश उड़ गए। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाते, तब तक किसान की 10 बिसुवा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।