Unnao News: दूसरी मंजिल के कमरे में लगी आग, डेढ़ लाख की गृहस्थी राख
हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News: मिर्रीकला गांव में बुधवार सुबह एक कमरे में आग लग गई। आग में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बैंक के अभिलेख और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। पीड़ित ने नुकसान एक लाख पचास हजार रुपये बताया, लेकिन किसी व्यक्ति या पशु के नुकसान की सूचना नहीं है।

Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के मिर्रीकला गांव में बुधवार सुबह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बैंक के अभिलेख, कपड़े, खाद्य सामग्री समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। हादसे में किसी व्यक्ति या पशु की हानि नहीं हुई।

