Unnao News: हलछठ को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: शुक्लागंज में हलछठ और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए मंगलवार को बाजारों में काफी रौनक रही। कई अस्थाई दुकानों पर महिलाएं पूजा सामग्री और अन्य सामान खरीदने आईं। हलछठ के लिए विशेष चीजें जैसे महुआ, गुड़ और चबेना खरीदी गईं। बुधवार को महिलाएं पर्व का पूजन करेंगी।

Unnao News: हलछठ को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। हलछठ और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंगलवार को नगर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। पर्व को लेकर जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में अस्थाई दुकानें सजाई गईं, जहां सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ जुटी रही। घरों के पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ ही महिलाओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी कर तैयारियां पूरी कीं। हलछठ पर्व को लेकर राजधानी मार्ग, पोनी रोड, मिश्रा कॉलोनी, ऋषि नगर, आनंद नगर, कंचन नगर और सुभाष नगर की गलियों में अस्थाई दुकानें लगाई गईं। यहां महिलाओं ने महुआ, छह प्रकार के अनाज से तैयार चबेना, बहुरी, फल, दही, गुड़, फसली चावल और पौधों से बने हलछठ के प्रतीक खरीदे।

दुकानदारों ने बताया कि पर्व के चलते सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। परंपरा के अनुसार बुधवार को महिलाएं हलछठ का पूजन करेंगी। इसके लिए एक दिन पहले ही महिलाओं ने आवश्यक सामग्री जुटा ली। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भी बाजारों में पूजन सामग्री और अन्य सामान की खरीदारी होती रही। पर्वों के चलते बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: हलछठ को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़