सड़क हादसों में पिता पुत्र भाई बहन हुए जख्मी

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव-हरदोई मुख्यमार्ग के अटवा गांव स्थिति पुलिया हादसे का कारण बनी हुई है। शुक्रवार को एक के बाद एक दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक ऑटो पुलिया के नीचे गि

सड़क हादसों में पिता पुत्र भाई बहन हुए जख्मी

सफीपुर, संवाददाता। उन्नाव-हरदोई मुख्यमार्ग के अटवा गांव स्थिति पुलिया हादसे का कारण बनी हुई है। शुक्रवार को एक के बाद एक दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक ऑटो पुलिया के नीचे गिरने से पिता -पुत्र घायल हो गए। जबकि कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी भाई बहन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्र रहा कि पुलिया के नीचे कीचड़ होने से ऑटो सवार लोग मामूली चोटिल हुए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उन्नाव की ओर से आ रही बाइक पुलिया ढलान पर सामने से आ रही कार में जाकर भिड़ गई।

हादसे में उन्नाव के कासिम नगर मोहल्ला के रहने वाले नूर आलम पुत्र चांद उसकी बहन मुबीना पत्नी अफजाल घायल हो गई। दोनों को सफीपुर सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी क्रम में कुछ देर बाद सफीपुर की ओर से जा रहा थ्री व्हीलर बाइक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया के करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि ऑटो कीचड़ में गिरने से अधिकांश सवारियों को मामूली चोटिल हुई। हादसे में आसीवन थाना के अलीगंज गांव निवासी विमलेश व उसके पिता कमलेश के जख्मी होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।दिखाई न देने पुलिया पर हो रहे हादसेसफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के समीप मुख्यमार्ग पर ऊंचाई पर बनी पुलिया होने से दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को देख नहीं पाते हैं। नतीजतन जब पुलिया पार कर दूसरी ओर के वाहन अचानक सामने आ जाता है। जिससे बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर वह हादसे का शिकार हो जाता है। ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है। शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह मार्ग पर दो घटना हो गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।