ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावपिता व सौतेली मां पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

पिता व सौतेली मां पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

मगरवारा (उन्नाव)। मगरवारा के दयालखेड़ा निवासी युवक ने अपने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ित करने व मारपीट कर जबर्दस्ती घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने डीएम से लिखित शिकायत की है।...

पिता व सौतेली मां पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSat, 02 Dec 2017 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

मगरवारा (उन्नाव)। मगरवारा के दयालखेड़ा निवासी युवक ने अपने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ित करने व मारपीट कर जबर्दस्ती घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने डीएम से लिखित शिकायत की है। जिस पर सदर कोतवाली प्रभारी को जांच कर आख्या भेजने के लिए आदेशित किया गया है। पीड़ित युवक के मुताबिक उसके पिता ने दो शादियां की थी। वह पहली पत्नी का बेटा है। जिसकी मौत हो चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता और सौतेली मां अपने बेटों के साथ मिलकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। कुछ समय पहले उसे घर से मारपीट कर भगा दिया गया और घरेलू बंटवारे में मिला हिस्सा भी छीन लिया गया। तब से वह बीमारी की हालत में रिश्तेदारों के यहां किसी तरह गुजर बसर करने को मजबूर है। कई जगहों पर फरियाद करने के बाद भी कोई राहत न मिलने पर उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर अपने इलाज एवं जीवनयापन की समुचित व्यवस्था कराने की गुजारिश की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें