दो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा धनोखर गांव के बीच बुधवार सुबह दो

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ की मौत

हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा धनोखर गांव के बीच बुधवार सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद दूसरा युवक बाइक छोड़ कर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。

हादसे की जानकारी

मौरावां थाना क्षेत्र के संदाना गांव के रहने वाले 56 वर्षीय विन्दा प्रसाद कश्यप बुधवार सुबह बाइक से बहू को लेने रायबरेली के पाहो गांव जा रहे थे। अकबरखेड़ा धनोखर गांव के बीच उनकी बाइक में दूसरी बाइक के टक्कर मारने से विन्दा प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय दूसरा बाइक चालक मौके से बाइक छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन बेहाल होते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। विन्दा प्रसाद की मौत को लेकर पत्नी विनोद कुमारी व बेटों में जतिन कुमार, नितिन कुमार तथा बेटी कविता सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल होते रहे। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज की गई हैं। बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसे में किसकी मौत हुई?
हादसे में 56 वर्षीय विन्दा प्रसाद कश्यप की मौत हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।