Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFatal Accident on Agra-Lucknow Expressway Four Dead in High-Speed Collision
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फार्च्यूनर बोल्डर से टकराई, चार लोगों की मौत

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फार्च्यूनर बोल्डर से टकराई, चार लोगों की मौत

संक्षेप:

Unnao News - गंजमुरादाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार डिवाइडर पर रखे भारी बोल्डर से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 55 वर्षीय अशोक कुमार अग्रवाल, 20 वर्षीय अभिनव और 25 वर्षीय आकाश अग्रवाल शामिल हैं।

Dec 16, 2025 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

गंजमुरादाबाद। संवाददाता घने कोहरे के बीच आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। बांगरमऊ क्षेत्र में हवाई पट्टी पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रखे भारी बोल्डर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के पास यह भीषण हादसा हुआ। फार्च्यूनर कार गाजियाबाद से लखनऊ की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार अग्रवाल, मोदीनगर निवासी 20 वर्षीय अभिनव अग्रवाल और 25 वर्षीय आकाश अग्रवाल के रूप में हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चौथे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कार अशोक अग्रवाल की थी, जबकि घटना के समय अभिनव अग्रवाल वाहन चला रहा था। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और बांगरमऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना मानी जा रही है। हालांकि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका भी जताई जा रही है।