ग्राम चौपाल में काश्तकारों ने दर्ज कराई शिकायतें
Unnao News - बांगरमऊ में चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम चौपाल आयोजित की गई, जिसमें काश्तकारों ने नाम संशोधन और चक दुरुस्त करने की शिकायतें दर्ज कराईं। चकबंदी अधिकारी ने शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। किसानों ने खेतौनी में नामों की गलतियों और पट्टे से जुड़े मुद्दों पर अपनी समस्याएं बताईं।

बांगरमऊ। चकबंदी विभाग की ओर ग्राम चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में करीब दो दर्जन काश्तकारों ने अपने नाम संशोधन करने तथा करीब दो दर्जन किसानों ने चक दुरुस्त करने आदि से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराई। चकबंदी अधिकारी ने सभी शिकायतों को सुनकर सहायक चकबंदी अधिकारी और चकबंदी कर्ता को जल्द शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। फतेहपुर चौरासी थाना अंतर्गत ग्राम माढ़ापुर स्थित खेल मैदान में ग्राम प्रधान विजयपाल कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में रामू पुत्र विशंभर, टेकचंद पुत्र दुर्गा, रमेश पुत्र झब्बू व रघुवीर पुत्र शिवराम ने आदि काश्तकारों ने चकबंदी अधिकारी सतीश मिश्रा से शिकायत की कि उनका नाम खेतौनी में नाम गलत दर्ज हो गया है।
इसी प्रकार लल्लन पुत्र झम्मन की शिकायत थी कि सरकार द्वारा उसके पिता के नाम खेतिहर भूमि का पट्टा किया गया था। पट्टे की गाटा संख्या में उसका और उसके अन्य तीन भाइयों का नाम लिपिकीय त्रुटि के चलते छूट गया है। जबकि राजेश कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई कि त्रुटि वश उसका एक गाटा मतरूक हो गया है। वहीं राम महेश ने बताया कि गांव के निकट स्थित एक चक सिर्फ उसके नाम कर दिया गया है। उन्होंने इस चक में उसके सभी भाइयों के नाम दर्ज करने की मांग उठाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


