Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFarmers Protest Wheat Seed Distribution Irregularities in Hilouli
बीज वितरण में भिड़े किसान-गोदाम प्रभारी

बीज वितरण में भिड़े किसान-गोदाम प्रभारी

संक्षेप: Unnao News - हिलौली के राजकीय बीज भंडार में किसानों ने गेहूं बीज वितरण के दौरान अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को ज्यादा बीज दिया जा रहा है, जबकि उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा। गोदाम प्रभारी ने सभी किसानों को बीज वितरण की प्रक्रिया को सही बताया।

Mon, 3 Nov 2025 06:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

हिलौली, संवाददाता। हिलौली राजकीय बीज भंडार में सोमवार को गेहूं बीज वितरण के दौरान किसानों ने अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर समझाने पहुंचे गोदाम प्रभारी से भी नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को बीज ज्यादा देकर उनका हक मारा जा रहा है। हिलौली राजकीय बीज भंडार में गेंहू बीज लेने के लिए सोमवार को किसानों का जमावड़ा रहा। सुबह से बैठे किसानों का गोदाम के स्टाफ ने आधार जमा करा लिया था। उसके बाद एक-एक किसान को बुलाकर मंत्रा डिवाइस मशीन में अगूंठा लगवाया जा रहा था। दोपहर के बाद तक बीज की बोरी न मिलने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसी बीच उन्हें समझाने पहुंचे गोदाम प्रभारी अमरेंद्र से उनकी नोकझोंक हुई। देशराज रावत, रामनरायन, शिवकुमार, रामचन्द्र, रविप्रकाश, मन्नूलाल रावत आदि किसानों ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को मुंह मांगे हिसाब से बीज का वितरण कर दिया गया है। अब उनके हिस्से के बीज को हम लोगों का अगूंठा लगवाकर खारिज किया जा रहा है। गोदाम प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया 303 और 187 बीज को मिलाकर 600 क्विंटल बीज आया है। 300 क्विंटल का दो दिन में वितरण किया जा चुका है। शेष बचा 300 बीज सबको उपलब्ध हो जाये, इसलिए अगूंठा लगवाकर वितरण की व्यवस्था की गई थी। किसानों के आरोप निराधार है। नियम के अनुसार सभी किसानों को बीज वितरण किया जा रहा है।