पुलिस के जबरन सुलह कराने पर किसान ने दी जान

पुलिस के जबरन सुलह कराने पर किसान ने दी जान

संक्षेप:

Unnao News - फोटो- प्रस्तावित पुलिस के जबरन सुलह कराने पर किसान ने दी जानपुलिस के जबरन सुलह कराने पर किसान ने दी जानपुलिस के जबरन सुलह कराने पर किसान ने दी जानपुलि

Dec 11, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

औरास। संवाददाता। सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में पुलिस के जबरदस्ती सुलह कराने पर किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे की तहरीर पर धोखाधड़ी, आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। औरास थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 55 वर्षीय राकेश का अपने सगे भाई कृपाली और सुनील के साथ जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार शाम को थाने से वापस लौटते हुए राकेश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रहीमाबाद के निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतक के बेटे अजय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व दादा हजारी लाल ने डेढ़ बीघा जमीन कृपाली और सुनील के नाम कर दी थी। इसके बाद दादा ने पांच बिसवा जमीन और पैतृक मकान मां रामकुमारी के नाम लिखा था। लेकिन कृपाली और सुनील पैतृक मकान पर कब्जा करने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने अजय की तहरीर पर कृपाली, सुनील, उनके बेटों अंशु और दीपक, गांव के मलखे रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी का आरोप, पुलिस ने दिया दर्द मृतक राकेश की पत्नी रामकुमारी ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जबरदस्ती सुलह करवा दी। इस आघात के कारण पति ने थाने से लौटकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने से पहले औरास थाना व बेहटा मुजावर थाने की फोर्स की मौजूद रही। बुधवार शाम को खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह भी मौके पर रहकर हर पल की जानकारी लेते रहे।