Unnao News: ऑटो में छूटा जेवरात से भरा बैग, पुलिस ने सीसीटीवी से खोज निकाला
हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News: उन्नाव में राजकुमार सैनी के परिवार का बैग, जिसमें मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषण थे, ऑटो में छुट गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो चालक का पता लगाया और बैग बरामद कर लिया। बैग को एसपी जय प्रकाश सिंह ने पारिवारिक सदस्य को सौंपा।

Unnao News: उन्नाव। ऑटो में मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग छूटने के बाद परेशान हुए परिवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राहत दी। पुलिस ने रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर ऑटो की पहचान की और चालक से संपर्क कर बैग बरामद कर लिया। केवटा तालाब निवासी राजकुमार सैनी परिवार के साथ कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर से शुक्लागंज पहुंचे थे। वहां से ऑटो बुक कर उन्नाव आते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑटो चालक प्रमोद कुमार निवासी मिश्रा कॉलोनी शुक्लागंज को तलाश लिया। चालक ने थाने पहुंचकर बैग सकुशल पुलिस को सौंप दिया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थाना परिसर में मौजूद एसपी जय प्रकाश सिंह ने बैग राजकुमार सैनी को सुपुर्द किया।


