लकड़ियां फेंकने के विरोध पर महिला को पीटा
Unnao News - सफीपुर के सेवापुरवा गांव में लकड़ियों को फेंकने से मना करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता जमुना देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सेवापुरवा गांव में सहन की भूमि पर रखी लकड़ियां फेंकने से मना करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सेवापुरवा गांव की रहने वाली जमुना देवी पत्नी रमेश ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बगल स्थित उनकी खुद की भूमि पर लकड़ियां जमा हैं। आरोप है कि गांव के ही लल्लू, अरुण व प्रमोद पुत्रगण ओम प्रकाश आए दिन विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि 16 फरवरी की शाम यह लोग लकड़ियां फेंकने लगे।
जब जमुना देवी ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट शुरू कर दी। तभी लल्लू की मां और पत्नी ने उनके बाएं हाथ की उंगली में काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


