रिकॉर्ड तोड़ गर्म के बीच आज से नौतपा शुरू
Unnao News - -47 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान, 29 व 30 मई को बारिश के आसार-47 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान, 29 व 30 मई को बारिश के आसार-47 डिग्री सेल्सियस तक

उन्नाव, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज कराया है। रविवार को तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती गई और दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई। लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। रविवार को सुबह से तेज गर्म हवा ने हर किसी को तंग करके रखा था। सुबह 10 बजे ही 41 पर टिका तापमान गर्मी का एहसास कराता रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलने को मजबूर दिखे। वहीं, गर्मी के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजार और सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। अधिकतम पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
नौतपा और गर्मी
25 से शुरू होगा नौतपा और प्रचंड होगी गर्मी। 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक प्रचंड हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 29 मई के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। फिलहाल, भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। लोग दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, ताकि लू से बचाव किया जा सके।
बिजली की कटौती
उन्नाव। भीषण गर्मी के बीच शनिवार रात से रविवार दोपहरी तक बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा। बिजली की आंखमिचौनी के चलते दिन में अधिकांश समय कूलर, एसी, पंखा आदि शोपीस बने रहे। गर्मी से बेहाल लोग हाथ से पंखा करने को मजबूर रहे। सुबह के समय बीच-बीच में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही। यही हाल दोपहर के समय भी हुआ। दो बजे अचानक शहर के कचौड़ी गली समेत विभिन्न इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच बजे तक आपूर्ति न आने से लोग परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया लेकिन उन्हें कोई सार्थक जवाब नहीं दिया गया। यही हाल मॉडल बिहार, हनुमान नगर, लोकनगर, पीतांबर नगर का रहा।
ऑरेंज अलर्ट
एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट, पारा जाएगा 47 के पार। मौसम विभाग ने जिले में अभी 27 मई तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46,47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में आसमान अधिकतर साफ रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। कई इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। इस अवधि में तेज और झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिनकी गति सामान्य रूप से 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि दिन के समय यह 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञ कहते है, की 29 व 30 मई को बारिश के आसार है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


