बिजली निगम ने शहर में दस और शुक्लागंज के पांच कनेक्शनों में की जांच
Unnao News - उन्नाव में बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर की तेज रीडिंग की शिकायतों पर 15 कनेक्शनों की जांच की। जांच में चेक मीटर लगाए गए और दोनों मीटरों के बीच कोई अंतर नहीं पाया गया। इस आधार पर निगम ने तेज चलने की...

उन्नाव। स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग ज्यादा आने की शिकायतों पर बिजली निगम ने रैंडम आधार पर 15 कनेक्शनों की जांच की। इसमें चेक मीटर लगाए। जांच में दोनों मीटरों की खपत में अंतर नहीं मिला। इस आधार पर मीटर तेज चलने की शिकायतों को बिजली निगम ने नकार दिया। एक्सईएन परीक्षण अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रीवैंम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत प्री स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। अब तक शहर व शुक्लागंज सहित 55 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं।
इससे रीडिंग ज्यादा आ रही है। इसको लेकर शहर के दस और शुक्लागंज के पांच घरों में चेक मीटर लगाए गए थे। अलग अलग दो टीमों में शामिल एसडीओ परीक्षण राहुल अवस्थी व अलसिफा इस्त्राइल के नेतृत्व में जेई व कार्यदायी संस्था मैसर्स पोलाराईस के प्रतिनिधि ने इंद्रा नगर, आदर्श नगर व कंचन नगर मोहल्लों में स्मार्ट व चेक मीटरों की रीडिंग जांची। एक्सईएन ने दावा किया कि दोनों ही मीटरों में खपत में अंतर नहीं पाया गया। कहा कि स्मार्ट मीटर से लोगों को फायदे ही होंगे। इस मीटर के लगने के बाद सटीक बिल मोबाइल में मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से मीटर की प्रतिदिन की खपत को उपभोक्ता दे सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




