करंट लगने से महिला झुलसी, हालत नाजुक
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News - नवाबगंज के चमरौली गांव में श्रीप्रकाश की पत्नी सीमा कपड़े धोते समय नल में आए करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह झुलसकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बाबाखेड़ा मजरा चमरौली गांव के रहने वाले श्रीप्रकाश की पत्नी सीमा गुरुवार दोपहर घर में नल पर कपड़े धो रही थी। नल में लगे मोटर में अचानक आए करंट की चपेट में आने से वह झुलस कर अचेत हो गई। परिजन आनन फानन उसे लेकर निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


