Unnao News: जहरीले कीड़े के डसने से बुजुर्ग की मौत
हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News: असोहा में 60 वर्षीय बुजुर्ग सुशील दीक्षित की जहरीले कीड़े के डसने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है, जब सुशील खेत में गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने लेने से इंकार कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Unnao News: असोहा। जहरीले कीड़े के डसने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत को लेकर परिजनों का रो रोकर बेहाल होते रहे। थाना क्षेत्र के बीकामऊ गांव के रहने वाले 60 वर्षीय सुशील दीक्षित पुत्र प्रेम शंकर को रविवार शाम गांव से बाहर खेत में बनी कोठरी में किसी काम से गए थे। यहां उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले गए। यहां डॉक्टरों ने लेने से इंकार कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। सुशील की मौत को लेकर पत्नी इंद्रावती व बच्चों में आशीष, कपिल व बेटी पारुल और नीतू रो-रोकर बेहाल होती रही।


