सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Feb 08, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - 6 फरवरी को नारायण देशखेड़ा गांव में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध विश्वनाथ की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। बाइक सवार राहुल ने उन्हें टक्कर मारी थी। विश्वनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के भोजपुर मार्ग स्थित नारायण देशखेड़ा गांव के सामने 6 फरवरी शुक्रवार हुए सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की इलाज दौरान शनिवार रात मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऊंचगांव भोजपुर मार्ग स्थित नारायणदासखेड़ा गांव के सामने बाइक सवार ने भोलाखेड़ा गांव निवासी विश्वनाथ को टक्कर मार दी। हादसे में विश्वनाथ व बाइक सवार राहुल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज चल रहा था।

इलाज दौरान शनिवार रात वृद्ध विश्वनाथ की मौत हो गई। विश्वनाथ 6 फरवरी को बाजार से बाल कटिंग करवा कर घर पैदल वापस आ रहे थे। उस समय जोरदार टक्कर मारने से जख्मी हो गए थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों से मौत की सूचना देने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले रखी है। मृतक विश्वनाथ के पांच बेटों में रामबाबू, लालता प्रसाद, विनोद, राकेश व अनिल है। मौत को लेकर मां फूला देवी सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल होते रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।