Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: बीघापुर में शुक्रवार रात एक 70 वर्षीय बुजुर्ग राम कुमार ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए। मृतक ने मजदूरी कर घर का पालन-पोषण किया था। रेलवे स्टेशन के पास कानपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते यह आत्महत्या हो सकती है।

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मगरायर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय राम कुमार किसानी व मजदूरी कर भरण पोषण करता था। रात बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास उन्नाव से आ रही कानपुर- प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने जांच की। वृद्ध के कपड़ों में एक कागज में लिखे मिले मोबाइल नंबरों पर फोन करके शव की पहचान की गई थी।

चर्चा है कि मृतक राम कुमार ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन से कटकर जान दी है। मृतक राम कुमार के 2 बेटियां व 3 बेटे हैं। जिनमें राहुल व पारुल अविवाहित हैं। राहुल विदेश में रहता था। परन्तु इस समय घर पर ही है। वह बड़े बेटे राम औतार व उसकी पत्नी के साथ रहकर खेती व मजदूरी करता था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।