शिक्षा चौपाल में मेधावी पुरस्कृत
Unnao News - बांगरमऊ के कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों के पुरस्कार विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कंपोजिट विद्यालय तेरवां में सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीईओ, प्रधान शिक्षक, और शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

बांगरमऊ l क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में न्याय पंचायतस्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। यहां बीईओ देवेंद्र सिंह, प्रधान शिक्षक सुभाष यादव, एआरपी राजकुमार द्विवेदी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुदीप सचान, महामंत्री दिनेश वर्मा, ग्राम प्रधान रामू कन्नौजिया रहे। वहीं, क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय तेरवां में शिक्षा चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षक गंगाराम तिवारी को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


