Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsE-Rickshaw Accident in Fatehpur Chaurasi Two Seriously Injured
ई-रिक्शा पलटने से 5 जख्मी, दो की हालत नाजुक
Unnao News - फतेहपुर चौरासी में काली मिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर एक ई-रिक्शा पलट गया। इसमें पांच सवार थे, जिनमें से राकेश और अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर कानपुर ले...
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 5 Sep 2025 10:16 PM

फतेहपुर चौरासी। काली मिट्टी शिवराजपुर मार्ग स्थित दबौली जा रहा ई रिक्शा नया बंगला गांव के पास गुरुवार शाम पलट गया। रिक्शा में पांच सवारियां थीं। हादसे में बिल्हौर गांव निवासी राकेश और अनमोल मार्ग के किनारे भरे पानी में गिर गए। उनकी हालत खराब देख दोनों को शिवराजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पहुंचे परिजन दोनों को कानपुर लेकर चले गए। वहीं रिक्शा में सवार अनिल, मुकेश, संजू के हल्की चोट आई। इस बीच मौका पाकर ई रिक्शा चालक रिक्शा लेकर मौके से भाग गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




