सूखे पेड़ की डाल टूटकर रिक्शे पर गिरी, चालक व सवारी जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - गंजमुरादाबाद। सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा पर शुक्रवार शाम सूखा पेड़ गिर गया।

सूखे पेड़ की डाल टूटकर रिक्शे पर गिरी, चालक व सवारी जख्मी

गंजमुरादाबाद। सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा पर शुक्रवार शाम सूखे पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस डाल की चपेट में आकर चालक व एक सवार घायल हो गए। दोनों घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।चालक गंजमुरादाबाद कस्बा से ई रिक्शा में सवारियां लेकर बांगरमऊ की तरफ जा रहा था। शाम को बांगरमऊ क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति नसिरापुर मोड़ के निकट सड़क मार्ग किनारे खड़े एक सूखे पेड़ की मोटी डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। जिसकी एक मोटी टहनी ई रिक्शा पर गिर गई।

जिससे चालक व एक सवारी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को किसी नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय कुछ देर तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि लकड़ी सूखी होने से स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में लकड़ियों को मार्ग से हटाया गया। इस दौरान चंद समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।