ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावमछली पकड़ रहा गोताखोर जाल में फंसकर डूबा

मछली पकड़ रहा गोताखोर जाल में फंसकर डूबा

गोताखोर कॉलोनी निवासी युवक पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के बीच मछली पकड़ने के दौरान डूब...

मछली पकड़ रहा गोताखोर जाल में फंसकर डूबा
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावWed, 02 May 2018 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

गोताखोर कॉलोनी निवासी युवक पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के बीच मछली पकड़ने के दौरान डूब गया।

पुल की कोठी में जाल फंसने के बाद डूबते गोताखोर को साथियों की मदद से मरणासन्न हालत में निकाला गया। नाजुक हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया गया।

गोताखोर निवासी अनवार अहमद का बेटा अबरार बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुल के नीचे मछली पकड़ने के लिए गंगा में जाल डाला। जाल पुल की कोठी में निकले हुक में फंस गया। काफी देर तक वह जाल खींचने का प्रयास करता रहा। जब जाल नहीं निकला तो गंगा में गोता लगा कर जाल टुड़ाने लगा। तभी वह जाल में फंस गया और डूबने लगा। तीन मिनट तक पानी के बाहर नहीं आया तो वहां मौजूद साथियों ने गोता लगा कर उसे किसी तरह बाहर निकाला। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी उसे उल्टा करके पेट से पानी निकाला। नगर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक देख उसकी पत्नी जरीना बेगम, बच्चे अरबाज और अमरीन रोने बिलखने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें