
जिला जज ने प्रस्तावित ग्राम न्यायालय की भूमि का किया निरीक्षण
Unnao News - सुमेरपुर में जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने अस्थायी ग्राम न्यायालय में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्राम सभा कल्यानपुर प्रथम में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं ने जनरेटर, शुद्ध पेयजल और ऑनलाइन सम्मन प्रक्रिया की समस्याएं बताईं। जिला जज ने कोर्ट के निर्माण से तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना भी बनाई।
सुमेरपुर। तहसील बीघापुर अन्तर्गत सुमेरपुर तिराहे पर पहुँचे जिला जज ने संचालित अस्थायी ग्राम न्यायालय में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानकर स्थाई न्यायालय बनाए जाने के लिए ग्राम सभा कल्यानपुर प्रथम की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। तहसील बीघापुर के अस्थायी न्यायालय में शुक्रवार को जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम पहुँचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्यायों की हकीकत जानी। अधिवक्ता अरविंद प्रताप सिंह ने भवन में जनरेटर समस्या बतायी, अमरनाथ बाजपेई ने शुद्द पेयजल की समस्या बतायी। प्रदीप कुमार मिश्रा वकील ने सिविल में ऑनलाइन सम्मन भेजने की प्रकिया की समस्या बताई परिसर में मौजूद वकीलों द्वारा जिला जज व ग्राम न्यायालय में तैनात जज कनिष्क राठौर काे सम्मानित किया।
इसके उपरांत जिला जज ग्राम कल्यानपुर प्रथम के नेशनल हाईवे के किनारे खतौनी गाटा नंबर 281रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि ग्राम न्यायालय खाताधारक के रूप में दर्ज है उसका व उससे जुड़ी ग्राम सभा की भूमि का निरीक्षण किया मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव से इस भूमि के बारे में जल्द आख्या व प्रस्ताव मांगा। जिला जज ने बताया ग्राम न्यायालय बन जाने से पास में बने तालाब का सुंदरीकरण करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वकील अरविंद, प्रताप सिंह शेर बहादुर सिंह ,प्रदीप मिश्रा,आदित्य, निर्मल,आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




