सुविधाएं हुई डिजिटल, डाकिया को कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान
डाकघर की कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाया जा रहा है। अब कैश ऑन डिलीवरी का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके अलावा, डाक जीवन बीमा का प्रीमियम भी डिजिटल रूप से भरा जाएगा। डाक विभाग ने पोस्टमैन के ऐप में परिवर्तन किए हैं, जिससे उपभोक्ता क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

उन्नाव, संवाददाता। डाकघर की कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाया जा रहा है। एपीटी व काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के बाद अब कैश ऑन डिलीवरी का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके अलावा डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम भी होगा। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर डाकघरों का भी लगातार डिजिटलीकरण किया जा रहा है। ऐसे में मंगवाए सामान का डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग ने पोस्टमैन के डीएसएस एप में जरुरी परिवर्तन किए हैं। इससे अब डाकिया डाक या पार्सल लेकर आएगा तो कर उपभोक्ता क्यूआर में यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
अधीक्षक डाकघर कानपुर मण्डल रवि कुमार ने बताया डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में यह प्रयास कारगर साबित होगा। डाक अधीक्षक ज्ञान बहादुर सिंह, सहायक अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह तोमर, सत्य प्रकाश व अवधेश शुक्ल ने विभाग की इस सुविधा पर हर्ष व्यक्त किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


