शीतला अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता

Mar 11, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव के बांगरमऊ में शीतला अष्टमी के अवसर पर भक्तों ने मां शीतला देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। मेले में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजाई, जिससे लोगों ने खरीदारी की और आनंद लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

शीतला अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता

उन्नाव/ बांगरमऊ। शहर के कासिमनगर मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार सुबह भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर में आयोजित भंडारे का भक्तों से प्रसाद ग्रहण किया गया। उधर, बांगरमऊ में शीतला अष्टमी पर नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में मां शीतला देवी का भव्य श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ माता का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। शीतला अष्टमी के पर्व को लेकर नगर में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बांगरमऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामजी गुप्ता, समाजसेवी आकाश निषाद, चौधरी आशीष सिंह ‘गोलू’, भाजपा नेता बाला राव गुप्ता और विवेक पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया।मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां शीतला देवी के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार और पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह ‘बेबी’ आदित्य तिवारी , अंकित शुक्ला , गौरी शंकर ,दीपक निषाद , शेखर कुशवाहा , मनोज यादव , अंश अवस्थी , रिंकू निषाद व सुभाष राजपूत सहित कई गणमान्य लोग भी मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रमुख पुजारी बलराम यादव ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा करने से रोग-दोष दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन में मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनीत कटियार, सदस्य रामजी गुप्ता, विजय गुप्ता व ओम नारायण श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा।मंदिर के आसपास परंपरागत लगा मेलामेले में दूर-दूर से आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजाई थीं। कहीं खिलौनों की रंग-बिरंगी दुकानें थीं, तो कहीं चूड़ियों, बिंदियों और श्रृंगार की वस्तुओं से सजी टोकरी। मिठाइयों और पकवानों की खुशबू हवा में घुलकर मेले की रौनक को और बढ़ा रही थी। बच्चों के चेहरे खिलौने देखकर खिल उठते थे, तो महिलाएं घर-गृहस्थी और श्रृंगार की चीजें बड़े मनोयोग से चुनती दिखाई देती थीं। मेले में चाट, पकौड़ी, जलेबी और अन्य मिठाइयों की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। बच्चे झूले और गुब्बारों के पीछे भागते नजर आए। मेले का यह दृश्य मानो गांव और कस्बे की पुरानी परंपराओं की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर रहा था। हर ओर चहल-पहल और हंसी-खुशी का माहौल था।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैदशीतला अष्टमी का यह मेला केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप का भी प्रतीक बना रहा। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ मेले में पहुंचे और दिनभर खरीदारी व मनोरंजन का आनंद लेते रहे। सांझ ढलने तक मेले की रौनक बनी रही और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। इस प्रकार शीतला अष्टमी का यह परंपरागत मेला नगर की सांस्कृतिक परंपरा और लोक जीवन की सहज झलक प्रस्तुत करता नजर आया। यहां आस्था, उत्साह और अपनापन एक साथ दिखाई दे रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।