संभावित हार से बौखलाया विपक्ष एसआईआर को ठहरा रहा गलत : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
Unnao News - उन्नाव में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष हार की बौखलाहट में जनता को भ्रमित कर रहा है। उन्होंने माफियाओं के खिलाफ अपनी सरकार की कार्रवाई और आरक्षण पर भाजपा के दृष्टिकोण की पुष्टि की।

उन्नाव। शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर करारा व्यंग्य वार किया। कहा कि संभावित हार की बौखहालट से विपक्ष एसआईआर को गलत ठहरा रहा है। जनता के बीच भ्रम फैला रहा है। बोले बिहार में जिस तरह राजग गठबंधन ने विपक्ष के गुंडाराज और जंगलराज को समाप्त किया, उसकी हवाएं अब उत्तर प्रदेश में भी चल रही हैं। अखिलेश यादव इसी का दर्द झेल रहे हैं। 2017 से पहले चर्चा गुंडई पर होती थी, आज चर्चा विकास पर होती है। डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं करेगी।
एक समय था जब हर जिले में एक माफिया हुआ करता था, वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया। हमारी सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अखिलेश यादव को इसी बात से परेशानी है। उनके पेट में दर्द हो रहा है कि माफिया खत्म हो रहे हैं। ड्रग माफिया हो या अन्य अपराधी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी जेल जाएंगे और कानून का सामना करेंगे। आरक्षण पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा भाजपा सरकार संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर की सोच के अनुरूप कार्य कर रही है। आरक्षण का पूरा सम्मान किया जाएगा और इसमें किसी तरह की कटौती का सवाल ही नहीं है। डिप्टी सीएम ने मन की बात कार्यक्रम के बाद कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन किस ढंग से आम आदमी के जीवन में परिवर्तन लाने का काम करना है। उन्होंने हर क्षेत्र को छूने का काम किया है। शहद का उत्पादन प्राकृतिक रूप से हर जगह होता है लेकिन शहद के उत्पादन से रोजगार का सृजन कैसे हो और विभिन्न प्रकार का शहद कैसे बने विशेष फूल का शहद कैसे बने सफेद रंग का शहद के उत्पादन कैसे हो इस पर प्रधानमंत्री ने मन की बात के कार्यक्रम में चर्चा की है। इस दौरान सांसद साक्षी महराज, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक सदर पंकज गुप्ता, भाजपा नेता विमल द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


