वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से मनाया
Unnao News - उन्नाव में जीजीईएस ग्रुप द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव क्रेसेंडो में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार वर्मा ने छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, गायन, नृत्य और स्किट शामिल थे। सत्यम राजपूत और श्रेया बाजपेयी को मिस्टर और मिस क्रेसेंडो का खिताब मिला।

उन्नाव। जीजीईएस ग्रुप की ओर से संचालित जी कॉलेज ऑफ फार्मेसी और जीजीआईटी, केआईएमएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव क्रेसेंडो उत्साह व धूम से कराया गया। कार्यक्रम में छात्रों की कलात्मक, रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा ने चार चांद लगा दिए। समारोह के मुख्य अतिथि जीजीईएस ग्रुप के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने प्रेरक विचारों से छात्रों का मार्गदर्शन किया। कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्तम शिक्षा देना नहीं है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। क्रेसेंडो जैसे मंच छात्रों को दबाव से हटकर अपने छिपे हुए कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर देते हैं।
एमएलजेडएस की अध्यक्ष नीना वर्मा, जीजीईएस के सह-अध्यक्ष संतोष गुप्ता और जीजीईएस के संयुक्त सचिव कुमार अक्षय की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक, सामाजिक संदेशों और हास्य से ओत-प्रोत स्किट, मधुर गायन और ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियां शामिल रही। रैंप वॉक में छात्रों ने नवीनतम फैशन का प्रदर्शन किया, जबकि नृत्यों और गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियां बटोरी। बीफार्मा के छात्र सत्यम राजपूत को उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के लिए प्रतिष्ठित मिस्टर क्रेसेंडो के खिताब से नवाजा गया। वहीं बीफार्मा की श्रेया बाजपेयी को मिस क्रेसेंडो का ताज मिला। बी फार्मा के मयंक को मिस्टर फोटोजेनिक और बीबीए की छात्रा सिदरा को मिस फोटोजेनिक के खिताब से सम्मानित किया गया। इस दौरान निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार जैन, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ प्रज्ञेष पांडे, कारवेंद्र सिंह आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




