प्रधान, सचिव और जेई से होगी 7.12 लाख की वसूली
Unnao News - कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। सड़क और नाली निर्माणकार्य में प्रधान, सचिव व ग्रामीण

कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। सड़क और नाली निर्माणकार्य में प्रधान, सचिव व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जेई ने घपला करते हुए सरकारी धन का बंटरबाट किया। इसकी पुष्टि जांच में हुई। जांच रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने प्रधान के अधिकारी सीज किए। साथ ही तीनों से 7.12 लाख की वसूली रुपये वसूली किए जाने के निर्देश दिए।
जांच की शिकायत
बांगरमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरधनी के महेश प्रताप, सतीश कुमार, सुधेश कुमार आदि ग्रामीण ने प्रधान सावित्री देवी, सचिव पंचम लाल और आरईडी विभाग जेई के खिलाफ डीएम को गतवर्ष शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि गांव में अलग-अलग जगह सड़क और नाली निर्माणकार्य में तीनों ने भ्रष्टाचार किया है। डीएम ने जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी और तकनीकी सहयोग के लिए जेई आरईडी सफीपुर को नामित किया था। जांच टीम ने डडिया रोड से मुस्तकीन की दुकान के पीछे की इंटरलॉकिंग सड़क में जांच के लिए सड़क के एक किनारे से लम्बाई में दो ईंट निकाली तो नीचे मिट्टी पायी गयी। जबकि माप में पीसीसी के नाम पर 71383. 74 रुपये का भुगतान किया गया। जलील चिकवा के घर से बाजार तक इण्टरलॉकिंग सड़क में जल जीवन मिशन के तहत सड़क की पूरी लम्बाई में बीचो-बीच इण्टरलॉकिंग सड़क खोदकर जल आपूर्ति पाइप लाइन डाली गयी है। जिससे जांच के लिए सड़क के एक किनारे से लम्बाई में तीन ईंट निकाली गयी। इसमें कागजों पर पीसीसी दिखाकर मिट्टी प्रयोग पाई गई। पीसीसी दिखाकर 94807.00 रूपए का भुगतान किया। इस तरह के तमाम कार्यों में निर्माण में प्रयोग सामग्री कुछ और कागजों में कुछ और दिखाकर सरकारी धन का गबन किया गया।
रिपोर्ट में खुलासा
मिट्टी डालकर पीसीसी के नाम पर डकारे 490156 : जांच अधिकारी की ओर से सौंपी रिपोर्ट में इंटरलाकिंग सड़क में मिट्टी का प्रयोग कर पीसीसी दिखाने के नाम पर 490156 रुपए का दुरुप्रयोग पकड़ा गया। इसमें प्रधान से 245078 और इतनी ही धनराशि सचिव से वसूली जाएगी।
अनियमितताओं की पहचान
माप व अन्य अनियमितताओं में जेई समेत तीन से रिकवरी : निर्माण कार्यों में प्रयोग की गई सामग्री और माप पुस्तिका में खेल करने पर आरईडी अवर अभियंता के साथ प्रधान और सचिव से वसूली तय की जाएगी। सामग्री में 222177.51 दुरुप्रयोग की गई धनराशि में ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव और आरईडी अवर अभियंता से प्रत्येक के हिसाब से 74059.17 रुपए की वसूली की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


