तालाब में जहरीली पदार्थ डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
गंजमुरादाबाद के भिलोई गांव में कुछ लोगों ने ग्राम समाज के तालाब में जहरीली दवा डाल दी, जिससे मछलियां मर गईं। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस जहरीले पानी से अन्य जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं।

गंजमुरादाबाद। ग्राम समाज के तालाब में कुछ लोगों ने जहरीली दवा डाल दी। जिससे मछलियां मरने से आहत कई ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिलोई गांव निवासी रामनरेश, विमला, सत्य कुमार आदि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उनकी ग्राम पंचायत स्थित ग्राम समाज के तालाब में कुछ लोगों ने जहरीली दवा डाल दी। जिससे मछलियां मर रही है। साथ ही पानी पीने वाले जीव जंतु भी जहरीले पानी का शिकार हो रहे है। 28 मई को दवा डालने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों को नामित कर तालाब पर कब्जा करने की फिराक में यह कदम उठाने की बात कहकर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


