बेकाबू कंटेनर डिवाइडर पर पलटा, चालक जख्मी

Apr 04, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - सोनिक। शुक्रवार देर रात कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मुर्तजानगर गांव के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर के डिवाइडर पर पलट गया। चालक अकरम घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया।

बेकाबू कंटेनर डिवाइडर पर पलटा, चालक जख्मी

सोनिक। दही के कानपुर लखनऊ हाईवे स्थिति मुर्तजानगर गांव के पास शुक्रवार देर रात कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर के डिवाइडर पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। कंटेनर चालक पुणे से लखनऊ और हरदोई फोर व्हीलर की डिलीवरी देने जा रहा था। हादसे में कंटेनर चालक अकरम पुत्र जाकिर निवासी जमालगढ़ हरियाणा घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर से प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चालक अकरम चला गया। पुलिस ने डिवाइडर पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।