ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावपेट्रोल डीजल की बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

पेट्रोल डीजल की बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

उन्नाव। संवाददाता शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से डीजल पेट्रोल की कीमतों में...

पेट्रोल डीजल की बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावWed, 04 Aug 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव। संवाददाता

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर अकरमपुर पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार ने आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है। महंगाई इतनी चरम सीमा पर है कि किसान से लेकर जवान तक परेशान है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से किसान खेती नहीं कर पा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में 9 साल की बेटी के साथ हुए बलात्कार और फिर जबरन अंतिम संस्कार पर नाराजगी जाहिर कर न्याय दिलाने के लिए कचहरी तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर राजीव रत्न राजवंशी ने अपने साथियों के साथ अनशन किया। इस दौरान बोधराज सिंह, अरुण कुमार कुशवाहा, छविनाथ लोधी निरंकारी, अगम देव सिंह, विनोद वर्मा, महेश कुमार, हरीश चंद्र वर्मा, निशा यादव, रवि प्रकाश रविदास, जैनेंद्र सिंह, अखिलेश वर्मा, उदय प्रताप, प्रताप, राजन वर्मा, सरफराज गांधी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें