Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsConflict at Bangarmau Bus Stand Leads to Police Case and Theft Incident
अड्डा संचालिका ने दो नामजद, 10 अज्ञात पर कराई रिपोर्ट

अड्डा संचालिका ने दो नामजद, 10 अज्ञात पर कराई रिपोर्ट

संक्षेप:

Unnao News - बांगरमऊ में हरदोई मार्ग पर विवाद के चलते बस अड्डा संचालिका की शिकायत पर दो नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष ने संचालिका पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार की है। नवाबगंज में गैस एजेंसी का ताला तोड़कर चोर ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया।

Nov 19, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

बांगरमऊ। हरदोई मार्ग पड़ाव अड्डे पर हुए विवाद में पड़ाव अड्डा संचालिका की तहरीर पर दो नामजद और 10 अज्ञात पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने एसपी को अड्डा संचालिका पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली में तहरीर देकर पड़ाव अड्डे की संचालिका मीनू सिंह ने बताया कि कि 15 नवंबर को एक युवक स्टैंड पर आया। कर्मचारियों के साथ गालीगलौज व हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने एक साथी और 8-10 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा, जिनके हाथों में लाठी व लोहे की राड थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि आते ही उन्होंने संचालिका व कर्मचारी सुजीत पर हमला कर दिया। पुलिस ने सौरभ निवासी गोंडा टोला, साथी शुभ यादव और 8 से 10 अज्ञात लोगों पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी व बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष से सौरभ गुप्ता ने एसपी को तहरीर देकर संचालिका पर अभद्रता और कालर पकड़ने का आरोप लगाया। बताया कि कालर पकड़ने पर सौरभ की सोने की चेन संचालिका के हाथ में चली गई थी, जिसे अभी तक वापस नहीं किया। गैस एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित भइयाजी गैस सर्विस एजेंसी का ताला तोड़कर चोर ने हजारों रुपये का सामान पार कर ले गए। संचालक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। लखनऊ-कानपुर हाइवे किनारे नवाबगंज बाईपास पर गैस एजेंसी स्थित है। मंगलवार रात चोर शटर का ताला तोड़ कर रेगुलेटर, सीसी कैमरे का डीवीआर सहित हजारों का माल पार कर ले गए। एजेंसी मालिक रुचिर शुक्ल ने चोरी की घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।