
दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक की जख्मी, एक की हालत नाजुक
Unnao News - नवाबगंज चौकी के पास दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गए। नसीम, जो खेती के काम से आया था, की बाइक को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी। घायलों को नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां नसीम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित नवाबगंज चौकी के पास शुक्रवार सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गए। लखनऊ थाना खाला बाजार के भदेमा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय नसीम पुत्र नन्हे का पैतृक गांव मुगुलपुर थाना अचलगंज उन्नाव है। शुक्रवार सुबह वह खेती के काम से दामाद इमरान के संग बाइक से गांव आया था। दोपहर में घर जाने के दौरान अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर लखनऊ राजमार्ग स्थित नवाबगंज पुलिस चौकी के पास अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
एनएचएआई एंबुलेंस ईएमटी अंकुर यादव ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी नसीम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




