कलेक्टर की फटकार पर अवैध संचालित वाहनों की फौज पकड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव, संवाददाता। वाहनों के अवैध संचालन को खुली छूट देने वाले अफसरों को कलक्टर

कलेक्टर की फटकार पर अवैध संचालित वाहनों की फौज पकड़ी

उन्नाव, संवाददाता। वाहनों के अवैध संचालन को खुली छूट देने वाले अफसरों को कलेक्टर की फटकार लगी तो अवैध संचालित वाहनों की एक बड़ी फौज को पकड़कर खड़ा कर दिया। हर रोज नियम कायदों को ताक पर रखके दौड़ाए जा रहे वाहनों को खनन और एआरटीओ प्रशासन अब खुली छूट दिए हुए था। डीएम की सख्ती पर अफसरों ने कार्रवाई तय की।डीएम घनश्याम मीना ने उप संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन संजीव सिंह और पीटीओ शैहपर किदवई को सख्त हिदायत देकर बिना नंबर के और ओवरलोडिंग कर सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई के आगाह किया था। डीएम ने जांच के लिए एआरटीओ के अलावा खनन अधिकारी मनीष व संबधित थाना क्षेत्र की पुलिस को शामिल कर टास्क फोर्स का गठन भी गया था।

जिसके बाद 27 और 28 मई की रात को अवैध खनन के लिए बनाई टास्क फोर्स ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी करके 545 वाहनों की जांच की। इसमें 26 वाहनों का ओवरलोड होने पर चालान किया गया। जबकि 17 वाहनों को थानों में बंद कराया गया। छापेमारी में बिना नंबर, नंबर मिटाकर, कालिख पोत कर छुपाकर चलने वाले ऐसे 22 वाहनों का चालान किया गया और 18 को बंद किया गया। एआरटीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा वाहन संचालक नियमों का ख्याल करके ही वाहनों को सड़क पर दौड़ाने का काम करवाए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।