ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावसीओ ने कॉलेज छात्राओं को किया जागरुक, सुरक्षा के बताए गुर

सीओ ने कॉलेज छात्राओं को किया जागरुक, सुरक्षा के बताए गुर

बांगरमऊ। संवाददाता इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सदानंद राय की अध्यक्षता...

सीओ ने कॉलेज छात्राओं को किया जागरुक, सुरक्षा के बताए गुर
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSun, 26 Sep 2021 03:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बांगरमऊ। संवाददाता

इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सदानंद राय की अध्यक्षता में पुलिस के सहयोग से मिशन शक्ति के तहत महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिला सुरक्षा अधिकारों के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना कर्मी डॉ. दिग्विजय नारायण व धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज में महिला सुरक्षा व साइबर विषय पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा आज की नारी अबला नहीं सबला है। सरकार की तरफ से महिला सुरक्षा को लेकर बहुत सी हितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही पुलिस हमेशा महिला सुरक्षा के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने महादेवी वर्मा, साइना नेहवाल, झूलन गोस्वामी, किरण बेदी सहित कई महिलाओं की मिसाल को पेश की। साथ ही महिला हेल्प लाइन नम्बरों 1076, 1090, 181 व 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी गोपनीयता के साथ उनकी मदद करती है। महिला सिपाही प्रतिमा ने मिशन शक्ति के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह महिलाओं को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही बालिका सुरक्षा शपथ कराई गई। रंजना सिन्हा, राजीव यादव, सविता, किरण, अभय राजपूत, संजय त्रिपाठी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें