सीएम जन आरोग्य मेले में 88 मरीजों का हुआ परीक्षण, बांटी गई दवाइयां
Unnao News - रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाइयां वितरित कीं। कुल 88 मरीजों का परीक्षण किया गया और विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श दिया गया।

शुक्लागंज। रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नगर व आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। राजधानी मार्ग स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की। डॉ. राजेश चंद्रा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. अर्चना गुप्ता तथा विमल किशोर सिंह सहित अन्य डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श देकर उपचार किया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार कुल 88 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं।
मेले में चर्म रोग, पेट व लीवर संबंधी समस्या, सांस की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी, सर्दी-जुकाम, बुखार तथा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान अवनीश मिश्रा, सिद्धार्थ बाजपेई, अभिषेक अवस्थी, आलोक मिश्रा व विपिन पांडेय मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


