मारपीट में 3 महिला पुरुष जख्मी, क्रास केस दर्ज
Unnao News - दुंदपुर गांव में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चली। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के दुंदपुर गांव में सोमवार को खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चली। दोनों पक्षों से तीन महिला पुरूष घायल हो गए है। एक पक्ष की गंभीर घायल महिला को सीएचसी डॉक्टर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष से बबलू पुत्र रामसनेही ने तहरीर देकर बताया कि खेत जाने की बात को लेकर गांव का लल्लन अपनी पत्नी के साथ दरवाजे गालियां दे रहा था। हमारी मां परमेश्वरी ने विरोध किया तो दोनों लात घूसों व डंडे से मारने लगें।
बचाने गए तो हमको भी पीट दिया। मारपीट में मां बेटे को चोटें आई है। मां को गंभीर स्थिति में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष से आसमां बानो पत्नी इरशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के बबलू अपनी मां राजेश्वरी व बहन मुन्नी के साथ हमारी फसल तोड़ रहे थे। मना करने पर गालियां देने लगे। विरोध किया तो लात घूसों व डंडे से पीट दिया। मारपीट में मुझे चोटें आई है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




