City Magistrate s Vehicle Hits Bike in Unnao Injuring Mother and Son सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा जख्मी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsCity Magistrate s Vehicle Hits Bike in Unnao Injuring Mother and Son

सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा जख्मी

Unnao News - उन्नाव में आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक वृद्ध मां और उसका बेटा घायल हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने घायलों को मियागंज अस्पताल पहुँचाया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावTue, 19 Aug 2025 01:23 PM
share Share
Follow Us on
सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा जख्मी

उन्नाव, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहा पर मंगलवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध मां व बेटे जख्मी हो गए। हादसा देख सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने वाहन से घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के रहने वाले राम भजन की वृद्ध पत्नी सुषमा देवी रक्षाबंधन के त्योहार पर मधेगंज पुलिस चौकी लखनऊ मायके गई हुई थी। मंगलवार सुबह बेटे अंश के संग की बाइक पर पीछे बैठकर मां सुषमा देवी घर लौट रही थी।

इसी दरम्यान आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहा पर उन्नाव से हसनगंज की ओर जा रही सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी के चालक ने लखनऊ मार्ग पर वाहन को अचानक मोड़दिया। जिससे सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक उछल कर दूसरे छोर पर गिर गई और पीछे बैठी वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि बेटा भी मामूली रूप चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट गाड़ी से नीचे उतरे और ग्रामीणों की मदद से घायल मां बेटे को अपने वाहन में बिठा कर मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी सुषमा देवी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।