ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावमैराथन रन फॉर जी 20 दौड़ में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं ने लिया भाग

मैराथन रन फॉर जी 20 दौड़ में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं ने लिया भाग

शुक्लागंज, संवाददाता। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय धरोहर गंगा नदी और नगर को...

मैराथन रन फॉर जी 20 दौड़ में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं ने लिया भाग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,उन्नावSun, 22 Jan 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्लागंज, संवाददाता।

शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय धरोहर गंगा नदी और नगर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से नमामि गंगे घाट पर शनिवार को मैराथन रन फॉर जी 20 दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। पालिकाध्यक्ष रंजना गुप्ता, ईओ मुकेश कुमार मिश्रा, एसवीएम प्रभारी अनूप शुक्ला, केडी त्रिवेदी, गोल्डी गुप्ता, उमा गुप्ता, शिल्पी दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप पांडे, विजय तिवारी, आदित्य त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में नमामि गंगे घाट पर कार्यक्रम हुआ। विधायक ने संबोधित करते हुये कहा कि गंगा हमारी धरोहर नदी है। इसे स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। इस दौरान विधायकों ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गंगा के साथ नगर को भी स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथियों को ईओ ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। दौड़ में प्रथम स्थान पर अभिषेक, दूसरे पर देवांश तिवारी और तीसरे स्थान पर राजा राय को विधायकों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोनी शुक्ला, सूर्य कुमार बाजपेई, जीतेन्द्र अग्निहोत्री, अभिषेक तिवारी, अभिषेक शुक्ला, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें