सीयू में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - सीयू में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभसीयू में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभसीयू में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक

सीयू में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य क्षेत्र को तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ‘एआई इन गवर्नेंस: पॉलिसी, प्रैक्टिस एंड पीपल-सेंट्रिक ट्रांसफॉर्मेशन’ विषय पर संगोष्ठी हुई। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण वर्चुअली शामिल हुए और विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एआई आधारित प्रयास प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे। सेंटर में मेडिकल इमेजिंग, एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और डेटा प्राइवेसी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च होगी। अत्याधुनिक एआई तकनीक और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से लैस यह सेंटर हेल्थकेयर इनोवेशन को बढ़ावा देगा।

सेंटर का नेतृत्व प्रो. डॉ. टीपी सिंह कर रहे हैं। एआई एथिक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम भी लॉन्च किया गया। विश्वविद्यालय अगले पांच वर्षों में प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को रिस्पॉन्सिबल एआई के उपयोग के लिए प्रशिक्षित करेगा। यह पहल एआई लिटरेसी और सुरक्षित तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम में टीसीएस के हेड डॉ. अमिताभ तिवारी, जिम्स ग्रेटर नोएडा के डॉ. राहुल सिंह सहित कई शिक्षाविद और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।