ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावकेन्द्र प्रभारी रहते हैं गायब, परेशान हो रहे धान किसान

केन्द्र प्रभारी रहते हैं गायब, परेशान हो रहे धान किसान

धान की खरीद को लेकर बनाए क्रय केन्द्रो पर प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक ओर जहां केन्द्रों पर बोहनी नही होने की जानकारी मिल रही है। वहीं जहां किसान अपने धान को बेचने के लिए दिन भर...

केन्द्र प्रभारी रहते हैं गायब, परेशान हो रहे धान किसान
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावMon, 19 Nov 2018 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

धान की खरीद को लेकर बनाए क्रय केन्द्रो पर प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक ओर जहां केन्द्रों पर बोहनी नही होने की जानकारी मिल रही है। वहीं जहां किसान अपने धान को बेचने के लिए दिन भर इंतजार कर रहे हैं। ऐसे किसानों को केन्द्र प्रभारी की अनुपस्थिति का समाना करना पड़ रहा है। सोमवार को मियांगंज में कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना किसानों को करना पड़ा।

विकासखंड मियांगज अन्तर्गत धान खरीद केंद्र मल्हौली सरदार नगर पर सोमवार को किसान अपनी फसल को लेकर पहुंचा लेकिन केन्द्र प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी नदारद थे। काफी जद्दोजहद के बाद सहायक अशर्फी लाल ने तौल करायी। जबकि शासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा था कि सुबह 9 से 5 बजे तक केंद्र पर प्रभारी उपस्थित होकर अपनी देखरेख में धान की तौल कराया। केंद्र प्रभारी अक्सर गायब हो जाते हैं। जिससे किसान परेशान होकर व्यापारियों को अपनी फसल बेच रहे हैं। किसानों में अमरपाल, पुरई, धनपति, अवधेश आदि ने बताया कि जब केंद्र पर जाते हैं तो केंद्र प्रभारी मिलते ही नहीं हैं। ऐसे में केन्द्र सहायक के भरोसे चल रहा है। ऐसे केन्द्रों पर किसानो को हताशा के अलावा और कुछ नहीं मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें